दिल्ली ब्लास्ट के बाद से उत्तराखंड के बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि राजधानी देहरादून भी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है।

देहरादून

 

 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से उत्तराखंड के बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि राजधानी देहरादून भी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है इसलिए ssp देहरादून के निर्देश पर रात और सुबह तड़के सीमा क्षेत्रों, चेकपोस्टों व आंतरिक मार्गों में आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान 18 सौ से ज्यादा वाहनों की चेकिंग ओर 33 सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान उनके सत्यापन से संबंधित जानकारियां भी ली गई और वाहनों की भी पूरी तलाशी ली गई।