देहरादून
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि यह उत्तराखंड सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से प्रदेश में रिवर्स पलायन की सकारात्मक लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि होम-स्टे मॉडल, स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा, और गांवों में छोटे उद्यमों को प्रोत्साहन जैसी पहलें युवाओं को फिर से अपने मूल गांव और खेत-खलिहानों से जोड़ रही हैं। परिहार के अनुसार बड़ी संख्या में युवा शहरों से गांव लौटकर रोजगार कायम कर रहे हैं और अपने परिवार व क्षेत्र से दोबारा जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कभी पलायन राज्य की सबसे गंभीर समस्या थी, वहीं आज सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड रिवर्स पलायन की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है, जिसके लिए वे सरकार को साधुवाद देते हैं।