देहरादून
दून पुलिस को ऑपरेशन कालनेमि के तहत एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है फ़र्ज़ी तरीक़े से नाम और पहचान बदलकर देहरादून के एक क्लब में काम कर रहे व्यक्ति को दून पुलिस ने गिरफ़्तार किया है व्यक्ति की पहचान ममून हसन के नाम से हुई है जो की सचिन चौहान के नाम से देहरादून में रह रहा था हैरानी की बात तो यह है कि यह व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं
मूल रूप से यह व्यक्ति बांग्लादेशी है और अवैध रूप से कूटचित्र दस्तावेज़ बना कर अपनी पत्नी के संग देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रह रहा था
पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल किस तरह और किन लोगों के ज़रिये नकली दस्तावेज़ उनके द्वारा बनाये गए इस बारे में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही दोनों ही आरोपियों को न्यायालय भेजा जाएगा अभी तक की बात करें तो ऐसे ही मामलों में 9 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट और 7 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर दून पुलिस द्वारा उन्हें जेल भेजा जा चुका है ।