कैबिनेट की बैठक में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य के पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालन में आ रही समस्या को देखते हुए फीड सब्सिडी की बात रखी थी I

देहरादून

 

 

बीती कैबिनेट की बैठक में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य के पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालन में आ रही समस्या को देखते हुए फीड सब्सिडी की बात रखी थी, जिसके बाद कैबिनेट से इसे पास कर दिया गया था। अब इसको लेकर जिओ भी जारी कर दिया गया है, जिसका लाभ जल्द ही कुक्कुट पालकों को मिलने लगेगा। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इसको लेकर कहा कि इसके तहत राज्य के पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालकों को फीड सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उन्हें कुक्कुट पालन में बढ़ते फीड मूल्य ट्रांसपोर्ट से राहत मिल सके और कुक्कुट पालन पर्वतीय जिलों में रोजगार का बेहतर माध्यम बन सके।