देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती का जश्न इस बार पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। अपर सचिव मुख्यमंत्री और सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 दिन तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और विकास के रंग पूरे राज्य में झलकते नज़र आएंगे। इस दौरान एक ऐतिहासिक क्षण भी देखने को मिलेगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। सूचना महानिदेशक ने राज्य सरकार द्वारा 11 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी …..
1 नवंबर:
मुख्यमंत्री आवास में शाम के समय ईगास पर्व मनाया जाएगा , इसके बाद गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट की शुरुआत होगी।
2 नवंबर:
पर्यटन विभाग की ओर जौलीकांग–आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का आयोजन होगा।
शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट जारी रहेगा।
3 नवंबर:
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी।
शाम को गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट का समापन समारोह होगा।
4 नवंबर:
विधानसभा सत्र का दूसरा दिन।
काशीपुर में नगर निकायों के मेयर और अध्यक्षों का सम्मेलन होगा
जबकि देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
5 नवंबर:
दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन होगा।
हरिद्वार में हॉकी और पारंपरिक खेल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
शाम को देहरादून में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
6 नवंबर:
हरिद्वार में संत सम्मेलन,
देहरादून आईटीआई निरंजनपुर में रोजगार मेले का आयोजन, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव,
रामनगर (नैनीताल) में जन-वन उत्सव,
हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन
और गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
7 नवंबर:
पंतनगर में कृषक सम्मेलन होगा,
और शाम को देहरादून स्थित गढ़ी कैंट में सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन
8 नवंबर:
राज्यभर के तहसील और जनपद मुख्यालयों पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह,
हल्द्वानी में महिला सम्मेलन,
और शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
9 नवंबर (राज्य स्थापना दिवस):
पुलिस लाइन देहरादून में रैतिक परेड आयोजित होगी।
शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन
10 नवंबर:
देहरादून में शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम होंगे।
11 नवंबर:
राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे ,कार्यक्रम का आयोजन एफ. आर.आई में किया जाएगा
शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित