बीते दिनों प्रदेश भाजपा द्वारा राजनितिक सवालों के जवाब देने के लिए नई प्रवक्ताओं की सूची की घोसणा की गयी है।

देहरादून

 

बीते दिनों प्रदेश भाजपा द्वारा राजनितिक सवालों के जवाब देने के लिए नई प्रवक्ताओं की सूची की घोसणा की गयी है। आपको बता दे की प्रवक्ताओं में कुछ पुराने कुछ नए प्रवक्ता व भाजपा के दो विधायक विनोद चमोली और खजान दास को भी शामिल किया गया है, लेकिन विधायको को प्रवक्ता बनाने की बाते प्रदेश की सुर्खियों में है। वही भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि समय समय पर संगठन उपयोगियता के आधार पर कार्यकर्ताओ के लिए निर्णय लेता है, उन्होने कहा की हो सकता है कि प्रवक्ता के तौर पे उनके द्वारा और अधिक अच्छी तरह से कार्य किया जा सकता है इसलिए वर्तमान समय में परिस्तिथियों को मध्यनज़र रखते हुए उन्हे प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है, और जब भी संगठन द्वारा उनको कोई भी जिम्मेदारी दी गयी है उसको बेहतर करने में वह प्रयासरत रहते है। उन्होने बताया की विभिन्न पदो में कार्य करने के बाद व साथ ही लम्बे समय से भाजपा संगठन में कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है जिस वजह से लोगो के मन में उनके प्रति कुछ बाते आती होंगी लेकिन वह केवल कर्म के सिद्धांत को मानते है, और जिस प्रकार से वह कार्य करते आये है वैसे ही आगे भी करते रहेंगे।