रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का प्रदेश दौरा।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेशभर में राज्यगठन के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर इस अवसर को रजत जयंती के रूप में निर्देशित किया गया हैं। वही मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रदेश के विकास के लम्बी उड़ान व लम्बी ऊर्जा के साथ बढ़ने के लिए राजयगठन के अवसर को रजतोत्स्व के रूप में मनाया जायेगा, उन्होने बताया की रजत जयंती के अवसर पर आगामी तीन और चार नवंबर को विशेष स्त्र का आयोजन किया जाना है जिसमे सम्बोधन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आना निश्चित हुआ है, साथ ही जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है उसको मध्यनज़र रखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा भी रजत जयंती के अवसर पर होगा जिससे इस अवसर पर उनके द्वारा उत्साहवर्धन व प्रेरित भी किया जायेगा, साथ ही क्योकि प्रधानमंत्री मोदी के मन में उत्तराखण्ड बसता है और हर उत्तराखंडी के मन में प्रधानमंत्री मोदी बसते है इसलिए उनका आना प्रदेश को प्रेरणा प्रदान करना भी होगा।