राजधानी देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय नूनखेड़ा में आज सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

देहरादून

 

राजधानी देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय नूनखेड़ा में आज सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद बंसल ने बताया कि देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया है। पंचायत स्तर से शुरू होने वाली ये प्रतियोगिताएं ब्लॉक और जिला स्तर तक आयोजित की जाएंगी। बंसल ने बताया कि महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन के साथ होगा।