भाजपा विधायक खजान दास ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार शुरुआत में थोड़ी तेजी जरूर दिखाती है, लेकिन जल्द ही उसकी रफ्तार थम जाती है। खजान दास ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में 27 जिलों में अपने अध्यक्ष घोषित करने का ऐलान किया था, लेकिन अब वह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की रणनीति की नकल करने की कोशिश तो करती है, लेकिन न उसकी कॉपी सटीक होती है और न ही मूल जैसी प्रभावी। विधायक खजान दास ने दावा किया कि कांग्रेस की इसी अस्थिर नीति के चलते 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और पार्टी एक बार फिर मजबूत वापसी करेगी।