21 सितंबर को यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एकल सदस्य जांच आयोग उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में जाकर जनसुनवाई कर रहा है।

देहरादून

 

 

21 सितंबर को यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एकल सदस्य जांच आयोग उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में जाकर जनसुनवाई कर रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून के सर्वे चौक में IRDT ऑडिटोरियम में जांच आयोग के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया ।जिसमें आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों से उनकी शिकायतों और सुझावों को जाना, साथ ही अभ्यर्थियों के अभिभावकों से भी शिकायत और सुझाव लिए। आयोग के सचिव का जनसुनवाई को लेकर कहा कि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड में सभी जिलों में जाकर जनसुनवाई कर अभ्यार्थियों और उनके अभिभावकों से शिकायत व सुझाव को लेकर रिपोर्ट तैयार करना है। इसके बाद हम रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे।

वहीं इस विषय पर बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है सरकार को फिर से ये परीक्षा निरस्त करके नए सिरे से परीक्षा करानी चाहिए ।