कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ तरह तरह से प्रदर्शन किये जा रहे है, वही बीते दिनों से प्रदेश कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरु कर आम जनता के बीच जाना शुरु किया।

देहरादून

 

कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ तरह तरह से प्रदर्शन किये जा रहे है, वही बीते दिनों से प्रदेश कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरु कर आम जनता के बीच जाना शुरु किया। वही अब हस्ताक्षर अभियान की बागडोर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने अपने हाथो में ले ली है। कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा की इस अभियान को पहले प्रदेश कांग्रेस के द्वारा कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा के निर्देश पर महिला कांग्रेस को अलग टारगेट दिया गया है जिसके तहत सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी की महिलाये अपने क्षेत्रो में सक्रिय रूप से अभियान को आगे बढ़ा रही है। साथ ही रौतेला ने बताया की महिला कांग्रेस का लक्ष्य है की वह 15 अक्टूबर तक पचास हजार महिलाओं और युवाओं के हस्ताक्षर एकत्रित कर पीसीसी को सौपेंगी।

वही महिला कांग्रेस के इस अभियान पर तंज कस्ते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा की प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से जानती है और जिसके चलते दो बार प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को आईना भी दिखाया है। उन्होने कहा की जब कांग्रेस जीतती है या जिन भी राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां पर कांग्रेस द्वारा किसी भी प्रकार से वोट चोरी की बातें नहीं की जाती। कांग्रेस केवल जनता के बीच में जाकर के भ्रम पैदा करने का कार्य कर रही है और कांग्रेस कितने भी षड्यंत्र करले जनता ने उनको नकारा है और 2027 के चुनावों में फिरसे कांग्रेस की हार निश्चित है।