देहरादून
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सख्त निगरानी में किया जा रहा है। इस बार हेली सेवाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, और हेलीकॉप्टर में रिकॉर्डिंग सिस्टम सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही केदारघाटी के ऊपर केवल चार हेलीकॉप्टर संचालित होंगे, और शटल प्रति घंटे की सीमा तय की गई है। हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित की जा रही हैं, और यात्रियों को केदारनाथ धाम तक पहुंचाने के लिए कई हेली कंपनियां सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हालांकि, मौसम खराब होने की स्थिति में हेलीकॉप्टर शटल सेवा को अनुमति नहीं दी जा रही है।