देहरादून
राजधानी देहरादून में बिना अनुमति के सड़क को जाम करने के मामले में देहरादून पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
एसएसपी देहरादून का कहना है कि नबी के खिलाफ की गई टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की है मगर मुस्लिम समुदाय के लोग बिना किसी अनुमति के सड़क पर उतर आए और उन्होंने जाम लगा दिया जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई जिसको देखते हुए हल्का बल प्रयोग भी किया गया ऐसे में आईएसबीटी प्रभारी हर्ष अरोरा के तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।