देहरादून
प्रदेश में आई लव मोहम्मद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है काशीपुर के बाद देहरादून में बीती रात देहरादून की सड़क पर आई लव मोहम्मद को लेकर विवाद गरमाया सोशल मीडिया में धर्म विशेष पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर बवाल काटा और भीड को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा वहीं विवाद को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का कहना है कि मामले को गलत दिशा में ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी ऐसे लोगों पर सरकार और पुलिस निगरानी बनाई हुई है और सरकार कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।