देहरादून आरटीओ विभाग के द्वारा लगातार जनता को ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

देहरादून

 

 

देहरादून आरटीओ विभाग के द्वारा लगातार जनता को ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है तो वहीं अगर स्टेज कैरिज अभियान की बात की जाए तो अभी तक 150 वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं। इस विषयपर आरटीओ विभाग के सम विभागीय अधिकारी संदीप सैनी ने कहा न्यायालय के आदेश अनुसार स्टेज कैरिज वाहनों में कंडक्टर का रखना अनिवार्य होना चाहिए ताकि वाहनों में चढ़ने वाली सवारी को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा देहरादून शहर में हमने 40 सिटी बसें और 30 टाटा मैजिकों का निरीक्षण किया था जिसमें संचालन मलिक के द्वारा लापरवाही भी पाई गई थी।…. उन्होंने कहा अब बसों में और टाटा मैजिक में कंडक्टर रखना अनिवार्य होगा अगर इस प्रकार की लापरवाही शहर के अंदर पाई जाती है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करी जाएगी सिटी बसों में ड्राइवर और कंडक्टर को ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा।…. बसो के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही सवारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बसों में किराए की लिस्ट भी होनी चाहिए।