वफ्फ संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा का जागरूक अभियान,विपक्ष ने कसा तंज

देहरादून : बीजेपी ने हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक पर प्रदेश मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया था। जिसमें सीएम धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। अब प्रदेश में बूथ लेवल तक भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को वक्फ संशोधन विधेयक पर जानकारी देंगे और जागरूक करेंगे ताकि वफ्फ संशोधन विधेयक पर भ्रांतियां न फैले। बीजेपी 20 अप्रैल से 5 मई तक जिलों, मंडलों और बूथ लेवल पर कार्यशाला का आयोजन करेगी।

इस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि भाजपा का काम घर-घर जाएंगे और नफरत फैलाएंगे वाला है सूर्यकांत धस्माना ने हमला करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा हिंदू मुस्लिम-हिंदुस्तान पाकिस्तान करती है और लोगों को लड़वाने का काम करती है, वहीं इस पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पर लटवार किया। विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस परेशान है क्योंकि उनके आकाओं पर चोट पहुंच रही है।