नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नैनीताल

 

नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करन माहरा ने कहा कि भाजपा समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशियों को रोकने, लूटने और मारपीट करने का काम किया। माहरा के मुताबिक, इस मामले में हाईकोर्ट ने एसएसपी और डीएम नैनीताल को फटकार लगाई और चारों प्रत्याशियों को वापस लाकर मतदान कराया गया। साथ ही वोटों की गिनती के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महेंद्र भट्ट से सवाल किया कि सच कौन बोल रहा है ,कोर्ट के जज या फिर वो लाइव वीडियो जिसमें मारपीट होती साफ दिख रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को “बेशर्म” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार न केवल वोटों की लूट में लगी है, बल्कि दिनदहाड़े लोकतंत्र की डकैती कर रही है।