उत्तराखंड में हरेला पर्व के तहत एक पेड़ मां के नाम सीएम धामी ने किया पौधारोपण

देहरादून:
उत्तराखंड में हरेला पर्व के तहत रक्षाबंधन तक पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन तक हमने हरेला पर्व के तहत 50 लाख पौधे और वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को आह्वान किया है कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ मां के नाम का रोपण जरूर करें। देहरादून में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में मुख्यमंत्री धामी अपनी माता के साथ शामिल हुए। अभियान के तहत पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपनी माँ के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये अभियान प्रकृति के साथ ही माँ के प्रति सम्मान का प्रतीक है।