अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्राधिकरण की कार्यवाही, जेसीबी मशीन से किया गया ध्वस्तीकरण

किच्छा:

उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में अवैध कॉलोनियों पर जिला विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवैध रूप में काटी गई कालोनी में  किए गए निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। कालोनी में किए गए निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नही कराया गया था। वही विद्युत विभाग द्वारा नौ विद्युत कनेक्शन को काट कर मीटर उतार लिए गए। कालोनी में कॉलोनाइजर द्वारा लगाए गए विद्युत खंभों को भी प्रशासन की टीम ने तोड़ दिया गया।

किच्छा तहसील क्षेत्र में कॉलोनाइजरों की ओर से कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरण की टीम ने सर्वेक्षण कर अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने किच्छा तहसील क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी  कार्यवाही करते हुए किच्छा के हरियाणा फार्म व सिरौली कला क्षेत्र में दो अवैध रूप से बनी कालोनियों में किए गए कई निर्माण को जेसीबी मशीन से तोड़कर ध्वस्त कर दिया।  प्रशासन की कार्यवाही के बाद कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के अनुसार अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।