मसूरी में भाजपा की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

मसूरी में भाजपा की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में युवाओं, छात्रों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे से मसूरी का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने अटल उत्कृष्ट घनानंद जीआईसी की तिरंगा यात्रा में भी प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।