मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्ष

उत्तराखंड के चमोली (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने से यह हादसा हुआ है।

चमोली में पीपलकोटी टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद उसमें 28 लोगों के टरनल में फंसे होने की जानकारी प्रशासन द्वारा जारी दी गई। रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन को गंभीरता से लेते हुए 14 घायल मजदूरों को बाहर निकाला गया जबकि 7 मजदूरों की पुष्टि हुई है। 6 लापता मजदूरों की खोज में से सुबह 3 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है, अभी 3 लापता मजदूरों की खोज जारी है।