ऋषिकेश हाइवे पर तीन हजार से ज्यादा पेड़ो की कटाई पर भड़के पर्यावरण प्रेमी 

 

 

डोईवाला

 

ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर “सात मोड़” के जंगलों में सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 3000 से अधिक हरे भरे पेड़ो की कटाई का कार्य जैसे ही शुरू हुआ स्थानीय नागरिकों व पर्यावरण प्रेमियों में पेड़ों की कटाई को लेकर रोष देखने को मिला।आज रविवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पर इकट्ठा हुए और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए सरकार से इन पेड़ों को बचाने की गुहार लगाई विरोध कर रहे लोगों का कहना है की बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित होगा और वन्यजीवों पर भी इसका असर पड़ेगा लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है जबकि वैकल्पिक योजनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए पर्यावरण प्रेमियों ने सरकार और संबंधित विभागों से परियोजना की दोबारा समीक्षा करने तथा अधिक से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशने की मांग की है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट