पीएम किसान उत्सव दिवस 

 

पीएम किसान उत्सव दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक सुविधाएं देने और कृषि में नए शोध को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हो चुकी है, जिसका लाभ उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने किसानों की फसलों की सुरक्षा और सिंचाई सुविधाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही सेब, ड्रैगन फ्रूट, कीवी और महक क्रांति जैसी योजनाओं से कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत धुरी और अन्नदाता है।