देहरादून
केंद्र में सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा अब जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रही है। प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि यह पहली सरकार है जो हर साल अपना लेखा-जोखा जनता के सामने रखती है। इसी कड़ी में 12 से 20 जून तक पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलेगा। 12 से 16 जून तक दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत हर विधानसभा में विकास यात्रा निकलेगी। जैविक खेती पर कार्यशाला, प्रबुद्धजनों से संपर्क और बूथ-शक्ति केंद्रों पर बैठक कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही 12-13 जून को प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में सरकार के काम गिनाएंगे। 21 जून को योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और आपातकाल के विरोध में काला दिवस भी मनाया जाएगा।