हिमाचल प्रदेश से वांछित शातिर अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखण्ड एसटीएफ व हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा एसटीएफ को ईनामी एंव बाहरी राज्यों के अपराधियों/गैंग के सदस्यों की धरपकड हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। जिसके अनुपालन में एसटीएफ द्वारा प्रदेश में रह रहे उत्तराखण्ड एंव बाहरी प्रदेशों के सक्रिय गैंग एंव उनके सदस्यों की तलाश/सत्यापन कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही लगातार की जा रही हैं।
उक्त कम में एसटीएफ देहरादून एंव हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 001 शातिर अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा पुत्र श्री विमल शर्मा नि० प्लाट नं० 07 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड थाना मंडी सदर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा दिनांक 09.07.2026 को वादी मुकदमा श्री विनय कुमार शर्मा नि० मंडी के घर में घुसकर तंमचे से वादी तथा उसके परिजनों को डराया, धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी थी।* जिस पर थाना सदर मंडी में मु०अ०सं० 179/26 धारा 131,133 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त तभी से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा एक शातिर अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी थाना मंडी में अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण-
आयुष वेदांग शर्मा पुत्र श्री विमल शर्मा नि० प्लाट नं० 07 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड थाना मंडी सदर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश
आपराधिक इतिहासः
1. मु०अ०सं० 179/26 घारा 131,133 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।
2. मु०अ०सं० 306/25 धारा 3(5),115 (2), 333 बीएनएस थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।