देहरादून
बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मई के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कोर ग्रुप के साथ कई अहम बैठकें करेंगे। माना जा रहा है कि बैठकों में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी।बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि हाल के चुनावों में मिली बड़ी जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को 2022 से भी बड़ी जीत का मंत्र देंगे।