देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के बीच भी चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के रास्ते निकाले जा रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी व्यवस्थाओं को संभाल रखा है। महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि इस बार की चारधाम यात्रा अभूतपूर्व रहेगी। पिछले वर्ष 50 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा पर आए थे, जबकि इस बार 80 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी तक अकेले छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं और यात्रा को लेकर माहौल सकारात्मक बना हुआ है।