उत्तराखंड की पवित्र ‘चारधाम यात्रा’ अपने चरम पर है अभी तक लगभग 13 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।

देहरादून

 

उत्तराखंड की पवित्र ‘चारधाम यात्रा’ अपने चरम पर है अभी तक लगभग 13 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, वहीं प्रशासन भी उनकी सुरक्षा और सेहत को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले ऋषिकेश और हरबर्टपुर में स्वास्थ्य विभाग ने वेहतर प्रबन्ध किये है।

 

यहाँ अब तक हजारों यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि

​स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों एंट्री पॉइंट पर एमआरपी (Medical Relief Post) सेंटर स्थापित किए हैं। इन सेंटर्स पर चौबीसों घंटे मेडिकल टीमें तैनात हैं, जो हर यात्री की बारीकी से जांच कर रही हैं।

आंकड़ों की बात करें तो अब तक 11 हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रिनिग की जा चुकी है। वही ओपीडी की बात करे तो 50 वर्ष से कम उम्र के श्रद्धालुओं 2473 व 50 वर्ष से अधिक उम्र के 4309 श्रद्धालिओ का चिकित्सको के द्वारा विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है जिसमे से 436 ऐसे श्रद्धालु पाए गए है जो किसी न किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित थे उनका उपचार करने के बाद न जाने भी सलाह दी गयी यदि फिर भी जाते है तो बीमारी से सम्बंधित दवाइयों को प्रचुर मात्रा में लेकर जाने की सलाह दी गयी साथ ही अभी तक इन दोनों सेंटरों से 2100 श्रद्धालुओं को अपनी एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र विकासनगर व ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जबकि 29 श्रद्धालु स्वास्थ्य जांच के दौरान ऐसे पाए गए है जिन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा बिल्कुल न करने की सलाह दी गयी है जिसकी जानकारी प्रशासन को भी तत्काल दी गयी है कि ऐसे श्रद्धालुओं को यात्रा से रोका जाए इनका स्वास्थ्य यात्रा के अनुकूल नही है ।