प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को दोबारा से शुरू करने सहित गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की।

देहरादून

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को दोबारा से शुरू करने सहित गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते खड़े हुए वैश्विक संकट से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा को बचाने पर जोर दिया। वहीं इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर सरकार इसको लेकर पहले से ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम, गैस पदार्थ के बचत के अतिरिक्त विकल्पो को सरकार ने पहले ही ध्यान में रखा है और प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य सरकार जिन विकल्पों को रखकर के चल रही है उन पर विशेष फोकस करेगी।