देहरादून में आज सोमवार को क्षत्रिय करणी सेना ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

देहरादून

 

मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

देहरादून में आज सोमवार को क्षत्रिय करणी सेना ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शुभम सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन ने सरकार और प्रशासन पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाया।

करणी सेना का कहना है कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए और मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करणी सेना प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा।