देहरादून
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है जिसकी वजह से अब बीजेपी उत्तराखंड में अपने विधायकों की परफॉर्मेंस को बार-बार इंटरनल सर्वे करवा कर चेक कर रही है। अंदरखाने हो रहे इस सर्वे ने करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की नींद उड़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ़ कर दिया है कि इस बार जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी। तो वहीं भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि पार्टी अपने स्तर पर हर विधायक के कामकाज का आकलन समय-समय पर करती है ,इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि संबंधित विभाग की अपने क्षेत्र में कितनी सक्रियता है आगामी करने के लिए इस पर तय होती है हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि किसको टिकट मिलेगा और किसको नहीं लेकिन इतना तो तय है बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाई थी और उसके लिए जो भी रणनीति आगे बनेगी उस पर काम किया जाएगा
पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठेंगे, कोर कमेटी बैठेगी, उसके बाद ही पूरी तरह से निर्णय किया जाएगा