देहरादून
उत्तराखंड में एक बार फिर एक पत्र के वायरल होने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल कथित पत्र ने उत्तराखंड की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। पत्र में विधायक ने उत्पीड़न और अनदेखी का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्र का हवाला देकर बीजेपी पर हमला बोला है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि किसी प्रकार की कोई चिट्ठी अरविंद पांडे जी की नहीं आई है
और अगर ऐसी कोई चिट्ठी उनके द्वारा है तो वो स्वयं अपनी बात को आप के सामने प्रस्तुत करेंगे भट्ट ने कहा कि अभी तक मेरे पास जो जानकारी है, ऐसी कोई चिट्ठी नहीं है और फर्जी चिट्ठी के माध्यम से इस प्रकार के भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है , वहीं जब पत्रकारों ने भट्ट से सवाल किया कि पार्टी की छवि धूमिल करने वालों पर पार्टी कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है तो भट्ट ने कहा कि वो करेंगे जिनकी चिट्ठी है, जिनके नाम जिनको अपमानित करने का काम किया गया है वो इस काम को भी करेंगे ओर रही बात ऐसी घटनाओं की तो ये चलती रहेंगी क्योंकि अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं। हर व्यक्ति को संविधान के दायरे में रहने के लिए पार्टी कहती है और संविधान सबके लिए समान है। कहीं किसी प्रकार का विषय आता है तो मैं उसका संज्ञान लेता हूं।