देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून में स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठन और अधिक सक्रिय होगा।बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद संभालने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसे लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आकर वे आशीर्वाद लेंगे और उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी नेता उनके स्वागत के लिए तैयार हैं और पूरा शहर इस दौरे को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है।