मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे ‘महिला विरोधी’ करार दिया है।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे ‘महिला विरोधी’ करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, उससे उनकी असलियत जनता के सामने आ गई है।

​मुख्यमंत्री धामी ने सदन और बाहर कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा:

​”कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन कभी महिलाओं के लिए ठोस नीति नहीं बनाई। उनकी नीतियों में केवल उनके अपने परिवार की महिलाएं थीं, सामान्य परिवार की बेटियों के लिए कोई स्थान नहीं था।”

​उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘उज्ज्वला योजना’ तक, हर कदम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं। धामी ने संकल्प दोहराया कि महिलाओं को आरक्षण और उनका अधिकार दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।