देहरादून
सोमवार को भाजपा मुख्यालय में होली मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसी संकल्प के साथ राज्य आगे बढ़ रहा है।