देहरादून
होली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर दोहराया की इस बार का जो हरिद्वार कुंभ होगा वह भव्य और दिव्या होगा केंद्र सरकार ने भी सहयोग राशि के रूप में 500 करोड रुपए कुंभ की तैयारी के लिए जारी कर दिए हैं सरकार और जिला प्रशासन पूरी रूपरेखा तय करके इस बार के कुंभ को ऐतिहासिक बढ़ाने के लिए रणनीति बना रहा है आगामी 7 तारीख को गृहमंत्री अमित शाह भी हरिद्वार दौरे पर रहेंगे उनके साथ भी कुंभ को लेकर विमर्श किया जाएगा और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग की अपील की जाएगी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जो भी श्रद्धालु देवभूमि में आएंगे वह यहां से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे