देहरादून
महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने करी वृद्धा आश्रम में रह रही महिलाओं से संवाद, भविष्य में वृद्ध महिलाओं की भावनाओं को मध्यनज़र रखते हुए योजनाओं को रूपांतरित करने पर किया विचार।
महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून के डालनवाला स्तिथ वृद्ध आश्रम “प्रेम धाम” में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर कुशलक्षेम जाना______ इसी कड़ी में मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक केवल बालिकाओं व महिलाओं के लिए ही महिला सशक्तिकरण के तहत योजनाओं का निर्माण कर कार्य किया जा रहा है, वही साठ वर्ष से ऊपर की वृद्ध महिलाओं के लिए भी महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत शाशनादेश लाकर कार्य किया जा सके उसके लिए भी विचार विमर्श किया जा रहा है_______उन्होने बताया कि भविष्य में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में और क्या परिवर्तन किये जा सकते है उसके लिए वृद्ध महिलाओं से सीधा संवाद करके उनके अनुभवों से रूपांतरित करने की भी शुरुआत आज से कर दी गयी है______मंत्री रेखा आर्या ने बताया की वृद्धा आश्रम में प्रदेश की कई महिलाये रह रही है जिनकी भावनाओं से यह ज्ञात होता है कि कही न कही आर्थिक व स्वास्थ्य से जुड़ी चीज़ो की भी जरूरत उनको है साथ ही वृद्ध महिलाओं की अपेक्षाये भी है कि समय समय पर समाज से जुड़े लोग उनसे मिलते रहे, जिसके लिए भावनात्मक रूप से इन सभी चीज़ो को मध्यनज़र रखते हुए योजना का अहम हिस्सा बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।