भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण अभियान में पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश स्तर के मुख्य पदाधिकारी तक भाग लेंगे।

देहरादून

 

भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण अभियान में पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश स्तर के मुख्य पदाधिकारी तक भाग लेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। इन वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विषय प्रमुखों के विशेष सत्र भी आयोजित होंगे, जिनमें संगठन और सरकार के बीच समन्वय, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रदेश के सभी 304 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।