उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है लगातार हो रही हत्याओं से प्रदेश में भय का माहौल है बीते 1 महीने में देहरादून में चौथी हत्या हो गई और आज हल्द्वानी में डबल मर्डर हो गया।

देहरादून

 

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है लगातार हो रही हत्याओं से प्रदेश में भय का माहौल है बीते 1 महीने में देहरादून में चौथी हत्या हो गई और आज हल्द्वानी में डबल मर्डर हो गया। इसको लेकर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं विपक्ष भी इस पर पुलिस प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बद से बदतर हो गया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पुलिस महकमे को अपनी व्यवस्थाओं में न लगाकर प्रदेश में लोगों की व्यवस्था में लगाना चाहिए। गोदियाल ने कहा कि अच्छे लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है और बुरे लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है यह उसी का प्रमाण है उन्होंने कहा कि पता नहीं भाजपा की ऐसी क्या मजबूरी है कि चाहे प्रदेश में कुछ भी हो जाए लेकिन सरकार में कोई बदलाव नहीं करना है हो सकता है कि ऊपर बैठे लोगों के भी हित हो रहे होंगे इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।