देहरादून
देहरादून के दून अस्पताल में बढ़ती ओपीडी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। अब रजिस्ट्रेशन, बिलिंग, सैंपल कलेक्शन और रिपोर्ट एक ही कमरे में उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को अलग-अलग काउंटरों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार तक ओपीडी हो रही है। आम लोगों की रूटीन जांच को आसान बनाने के लिए हेल्दी हार्ट, एग्जीक्यूटिव पैकेज और एनीमिया प्रोफाइल सहित करीब 13 हेल्थ पैकेज तैयार किए गए हैं। सभी जांचें सरकार द्वारा निर्धारित कम दरों पर उपलब्ध होंगी।