देहरादून
केंद्र सरकार का नया बजट महिलाओं को सशक्त बनाने और विकसित भारत की नींव मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम।
केंद्र सरकार के बजट को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे महिलाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर केंद्रित बताया। महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से अब तक प्रस्तुत किए गए सभी बजट नारी-केंद्रित नीतियों की स्पष्ट झलक देते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का 13वां बजट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया लगातार 9वां बजट है।
पुरी ने स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और एलपीजी गैस कनेक्शन के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में जहां देश में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 33 करोड़ से अधिक हो चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड में बजट आवंटन में 26 गुना वृद्धि का भी हवाला दिया। मंत्री ने बजट को ‘विकसित भारत’ की दिशा में मजबूत और दीर्घकालिक सोच वाला दस्तावेज बताया, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की क्षमता रखता है।