प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए लम्बे समय से CBI जांच की मांग तेज़ थी, वही बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री धामी द्वारा मामले की जांच के लिए संस्तुति दे दी गयी है।

देहरादून

 

प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए लम्बे समय से CBI जांच की मांग तेज़ थी, वही बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री धामी द्वारा मामले की जांच के लिए संस्तुति दे दी गयी है__वही इस विषय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी का हमेशा अविश्वास की बातो को समाप्त करने का उद्देश्य रहता है__भट्ट ने बताया की मुख्यमंत्री धामी द्वारा पहले भी कहा गया था की जो भी अपेक्षा अंकीता भंडारी के परिवारजन की सरकार से होगी उसको पूरा किया जायेगा, वही इसी आधार पर मामले की जांच को CBI द्वारा करने के लिए निर्देशित भी कर दिया गया है__भट्ट ने बताया की हर बार चुनाव आने से पहले अंकिता भंडारी मामले के विषयो को उजागर कर विपक्षी दल प्रदेश की राजनीति व शान्त वातावरण को दूषित करने का काम भी कर रहे थें, क्योकि अब जांच CBI के हाथों सौप दी गयी है तो निश्चित ही हर प्रश्नों के उत्तर निकल कर सामने आ जायेंगे।