देहरादून
उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी विषय पर केदारनाथ से विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल पर उत्तराखंड के न केवल तीर्थ धाम बल्कि पर्यटन स्थल को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस समय देश-विदेश से लोग शीतकाल यात्रा पड़ाव पर पहुंचकर देव दर्शन कर रहे हैं तो साथ ही आसपास के पर्यटन स्थलों का भी आनंद ले रहे हैं। जिससे स्थानीय व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है चाहे होटल हो या होमस्टे या फिर स्थानीय दुकानदार हर कोई उत्साहित दिख रहा है लोगों की आमदनी भी बढ़ रहे हैं।