देहरादून
मुख्यमंत्री ने देहरादून की घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इस मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और बॉडी भी रिकवर की जा चुकी थी। सीएम ने बताया कि महिला IPS अधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था और उस समय P. रेनुका देवी ने केस को हेड किया। अब सामने आए ऑडियो की भी पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऑडियो में हत्या और दूसरे में आत्महत्या की बात कहकर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सरकार सत्य सामने आते ही हर तरह की जांच के लिए तैयार है।
सीएम ने कहा कि सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड साफ है, दोषी चाहे कोई भी हो, बचेगा नहीं। ऑडियो जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस देहरादून की बजाय दिल्ली में करना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सजा के बाद भी साजिश चल रही है। उर्मिला सनावर से सामने आकर आरोपों का आधार बताने की अपील की गई, वहीं सुरेश राठौर से भी सबूत देने को कहा गया। सीएम ने साफ कहा कि राज्य में जानबूझकर भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है और कांग्रेस माहौल खराब कर राजनीतिक जमीन तलाश रही है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हित में CBI जांच की संस्तुति और परीक्षा रद्द करने जैसे फैसले पहले भी ले चुकी है और हम भी अपनी बेटी को न्याय दिलाना चाहते हैं।