कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए ग्रामीण विकास और आजीविका की दिशा में क्रांतिकारी योजना विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAM-G) को लेकर जानकारी साझा की।

देहरादून

 

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए ग्रामीण विकास और आजीविका की दिशा में क्रांतिकारी योजना विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAM-G) को लेकर जानकारी साझा की। मिशन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण सशक्तिकरण और वर्ष 2047 तक समृद्ध भारत के लक्ष्य पर काम कर रही हैं उन्होंने कहा कि अब पंजीकृत परिवारों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का गारंटीशुदा रोजगार प्रदान किया जाएगा खेती के पीक सीजन में मजदूरों की कमी न हो, इसके लिए सरकार वर्ष में 60 दिन ऐसे तय करेगी जब इस योजना के तहत कार्य नहीं होगा इससे मजदूर खेतों में काम कर सकेंगे इसके साथ मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज जो मनरेगा का नाम हमारी सरकार ने चेंज किया है, उसको लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहे हैं। कहा कि समय-समय पर केंद्र की सरकारों ने इस योजनाओं का नाम चेंज किया है। जवाहर रोजगार योजना भी इसका नाम दिया गया, जो जवाहरलाल जी के नाम पर थी, बाद में चेंज कर दिया। कहा कि सरकार का मक़सद इस योजना को और सशक्त करना है। विपक्ष के आरोप निराधार है और उसमें कोई तथ्य नहीं है।