देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक की गई । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। इसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि राज्य में विकास करना है ,इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित होने है , व्यवस्थाएं बननी है , संसाधन अच्छे करने है जिसके लिए राजस्व की प्राप्ति बहुत जरूरी है इसीलिए उसका आंकलन किया है कि राजस्व प्राप्ति में हमारा साल भर का जो लक्ष्य था उसमें हम कहां पहुंचे ।उन्होंने कहा हम ठीक प्रकार से आगे बढ़ रहे हैं और बचे हुए समय में इसको और व्यवस्थित करते हुए हम लक्ष्य को प्राप्त करेंगे । राज्य के अंदर चल रही योजनाओं को गति प्रदान हो और ऐसे क्षेत्र जहां अनेक संभावनाएं हैं वहां से भी राजस्व प्राप्त हो उसके लिए नए मार्ग खोजने का प्रयास कर रहे हैं।