मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 3848 लाभार्थियों को 33.22 करोड़ की मदद, बोले सीएम धामी— आत्मनिर्भर उत्तराखंड हमारा संकल्प।

देहरादून

 

 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 3848 लाभार्थियों को 33.22 करोड़ की मदद, बोले सीएम धामी— आत्मनिर्भर उत्तराखंड हमारा संकल्प

देहरादुन। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 3848 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस योजना के अंतर्गत 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि स्वरोजगार प्रदेश के युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है।

सीएम धामी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनके कार्य और अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है, जिसके लिए युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार आने वाले समय में भी युवाओं और उद्यमियों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।