देहरादून
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. राजधानी में यह ऐसी बिल्डिंग बनाई जा रही हैँ जहां करीब 100 दफ्तर एक ही छत के नीचे होंगे और 1000 कारें पार्क की जा सकेगी. वहीँ ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हो रहा है और 180 करोड़ के बजट से तैयार होने वाली ग्रीन बिल्डिंग में पिछले ढाई साल से निर्माण चल रहा है, जो कि अक्टूबर 2025 तक तैयार होनी थी.लेकिन अब एक बार फिर से इसके निर्माण की डेडलाइन जून 2026 तक बढ़ाई गई हैँ. राजपुर रोड़ विधायक खजान दास का कहना हैँ कि उन्होंने समय समय पर मौके पर जाकर निर्माण की प्रगति जाँचाने का काम किया जोकि बेहद ही धीमी रफ़्तार से चल रहा हैँ. सरकार की कोशिश हैँ कि जनपद के सभी सरकारी दफ़्तर एक ही छत के नीचे आ जाये. वहीँ अब कार्यदाई संस्था को हर हाल में जून 2026 तक इसका निर्माण पूरा करने के आदेश दिए गए हैँ.