देहरादून
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान चलाया जाएगा….यह अभियान 17 दिसम्बर 2025 से अगले 45 दिनों तक प्रदेशभर में संचालित होगा…..इसके तहत प्रदेश की विभिन्न न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष कैम्प आयोजित कर आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा…..
इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित कुल 23 विभाग भाग लेंगे…..कैम्प के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा….वहीं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं….इसी उद्देश्य से सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर तक योजनाएं पहुंचाई जाएं….उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी योजनाएं होती हैं जिनकी जानकारी आम जनमानस को नहीं होती, लेकिन जब कैम्पों के माध्यम से योजनाएं लोगों तक पहुंचेंगी तो अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकेंगे….