देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, साथ ही My-Scheme उत्तराखण्ड पोर्टल का भी औपचारिक विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर सरल भाषा में उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि पुस्तक दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगी तो उन्हें योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। सीएम ने कहा कि पोर्टल शुरू होने से योजनाओं की जानकारी अब डिजिटल रूप में भी लोगों को तुरंत प्राप्त होगी, जिससे वे लाभ लेने में सक्षम होंगे।उन्होंने कहा कि यह पहल अंत्योदय के मूल सिद्धांत—अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने—को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाएगी।